Monday, 6 February 2012

रोज डे

हैप्पी रोज डे... ! लीजिए आपका इंतजार खत्म और वेलेंटाइन डे का काउंटडाउन शुरु। प्यार के इस त्योहार के सेलिब्रेशन का पहला दिन (रोज डे) आ गया है। वेलेंटाइन की तरह ही रोज डे भी रिश्तों को एकसूत्र में पिरोने का सशक्त माध्यम है। हर व्यक्ति के लिए हर रिश्ता एक नया रूप लिए हुए होता है।


दोस्त, पड़ोसी, पति-पत्नी, बहन, भाई बहुत से ऐसे रिश्ते हैं, जो हमारे लिए बहुत खास हैं तब ही तो हर रिश्ते के लिए बाजार में एक अलग रंग का गुलाब मौजूद है। इन गुलाबों को आप अपने रिश्ते के अनुसार चयन कर अपने खास लोगों को भेंट कर सकते हैं।

हर नए रिश्ते का आगाज खूबसूरत तोहफे के साथ करने का रिवाज हमारी परंपराओं में बरसों से रहा है। क्यों न किसी अजनबी लेकिन अपना सा लगने वाले शख्स को साथी बनाने के लिए उसे एक मुस्कुराता हुआ गुलाब दे दिया जाए। हो सकता है रोज डे से शुरू हुआ यह रोमांटिक सफर, गुलाब की तरह आपकी मन-बगिया में ताउम्र महकता रहे।

युवा दिल इस दिन प्यार के रूप में या दोस्त के रूप में अपना साथी चुनने के लिए पीले, लाल, सफेद, गुलाबी रंग के गुलाबों का सहारा लेते हैं। कभी उनकी यह प्यारी कोशिश कामयाब हो जाती है तो कभी बस इतना कहना ही काफी है कि 'चुपके से भेजा था इक गुलाब उसे, खुशबू ने शहरभर में तमाशा मचा दिया।' यानी भेजने की कोशिश तो की, लेकिन कोशिश नाकामयाब साबित हुई। लेकिन इस बार आपकी कोशिश नाकामयाब न हो, इसलिए धैर्य से काम लें व पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दोस्ती की पहल करें।

'वेलेंटाइन वीक' के पहले दिन यानी लव व फीलिंग्स के महकते कॉम्बिनेशन रोज डे पर शुभकामनाओं का दौर ठीक रात12 बजे से शुरू हो जाता है। कोई अपनी प्रेमिका को रोज डे विश करता है तो कोई भावनात्मक रूप से किसी अजनबी से जुड़ने के लिए उसकी तारीफ गुलाब के फूल से तुलना कर गुलाब भेजता है।

कुछ इस अंदाज में- 'आज रोज डे है, सोचा कि तुम्हें एक गुलाब भेजूं, लेकिन कैसे कहूं कि तेरी अहमियत मेरी जिंदगी से ज्यादा है। तू जैसे मेरा एक जीता-जागता सा ख्वाब, तेरी आवाज, तेरी हर बात और तेरा हर पहलू, क्या कहूं, उतना ही खूबसूरत कि जैसे एक गुलाब, अब गुलाब को कैसे मैं गुलाब भेजूं।' ऐसे ही प्यार के प्रतीकात्मक रूप होते हैं गुलाब।


इन्हीं भावनाओं में लिपटे गुलाबों के साथ आप अपने दिल के राज का इजहार कर सकते हैं। बाजार में आपकी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए कई रंगों के गुलाब मौजूद हैं।

*सफेद गुलाब शुद्धता, मासूमियत और बिना शर्त प्यार को दर्शाता है।

*अगर आप अपने किसी प्रियजन को सॉरी कहना चाहते हैं तब सफेद गुलाब सिर्फ आप ही के लिए हैं। तब इस रोज डे पर सफेद गुलाब देकर मना लें अपने प्रिय को।

*पीला गुलाब दोस्ती व खुशी का इजहार करता है, आप अपने उन दोस्तों को जो आपके बेहद करीब हैं और आप जिन्हें कभी नहीं खोना चाहते तब आज के दिन उन्हें पीला गुलाब दें और उन्हें यह अहसास कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।

*गुलाबी गुलाब कोमलता, दोस्ती, नम्रता, कृतज्ञता के साथ ही एक नए रिश्ते की शुरुआत का भी प्रतीक है, अगर आज आप किसी से पहली बार मिल रहे हैं तब गुलाब‍ी गुलाब साथ ले जाना न भूलें।

*नारंगी गुलाब अपने मन के मोह व उत्साह को दर्शाता है।

* ...और लाल गुलाब... लाल गुलाब के बारे में तो बेशक आप सभी जानते ही होंगे। लाल गुलाब प्रतीक है सच्चे प्यार का, प्रेम का, अगर आप किसी को सच्चे दिल से प्यार करते हैं और उन्हें इस बात का अहसास कराना चाहते हैं तब इस दिन उन्हें लाल गुलाब देना न भूलें।

*काले रंग का गुलाब भी आपकी फीलिंग्स को एक्सप्रेस करने के लिए है। यह काला गुलाब दुश्मनी को दर्शाता है, लेकिन काले गुलाब की ओर ध्यान न ही दें तो बेहतर है भला प्यार के इस त्योहार पर दुश्मनी का क्या काम। हो सके तो इस दिन दुश्मनी भुलाकर नई दोस्ती की शुरुआत करें।

रोज डे पर आप अपने रिश्तों की सीमा तय करते समय ध्यान रखकर ही गुलाब दें। ताकि आपका प्यार हमेशा खिला-खिला रहे लाल गुलाब की तरह जो प्यार और लगाव का प्रतीक है और हमें हमेशा प्यार में डूबे रहने की ओर प्रेरित करता है। लाल गुलाब की तुलना हर खूबसूरत वस्तु से की जाती है। इसलिए रोज डे पर किसी एक से अपनी खूबसूरत दोस्ती का आगाज जरूर करें।

सभी को रोज डे की शुभकामनाएं!

Saturday, 7 January 2012

कैसे इम्प्रेशन डाले लड़कियों पर

अगर आपको अपनी लेडी लव का दिल जीतना है, तो उन्हें करीब से जानने की कोशिश करें। उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल रखने के साथ ही इन टिप्स को आजमा कर देंखे:



आपके रिलेशनशिप में मजेदार बात तभी होगी, जब आप अपनी लेडी लव का दिल जीतने में कामयाब होंगे। अब कहा तो ये तक जाता है कि महिलाओं को खुश करना खासा मुश्किल काम है, लेकिन हकीकत ऐसी नहीं है। आपको जरूरत है तो बस एक बार उनके करीब आकर दिल में जगह बनाने की और फिर अगर आप यह करने में सफल हो गए तो आपके लिए आगे की राह बेहद आसान हो जाएगी।

समझना शुरू करें
- आपके लिए बेस्ट तरीका यही है कि सबसे पहले आप पार्टनर के नेचर को समझने की कोशिश करें। साथ ही उनकी पसंद और नापसंद के बारे में जानें।

- वैसे, ज्यादातर पुरुष यह शिकायत करते हैं कि महिलाओं को समझ पाना नामुमकिन है, लेकिन यह सौ फीसदी सच नहीं है। आप इस सोच को बदलें। उन्हें समझने में जल्दबाजी न दिखाएं।

- अगर कुछ समय उनके साथ बिताएंगे तो ये आसान हो सकता है। आप एक ऐसी जगह तलाशें, जो मिलने के लिहाज से कंफ़र्टेबल व कूल हो। कुछ पल बिताकर आप अपने मन की बात कर सकें। वहीं, ऐसे में सेक्स को बैक बर्नर पर रखें। हालांकि, सेक्स बॉन्डिंग में हेल्प करता है, लेकिन रिलेशनशिप में वह फोकस पॉइंट नहीं होना चाहिए।

अपनाएं इन्हें...

- यह सच है कि महिलाओं को पुरुषों से एक तरह की सेफ्टी की जरूरत होती है, लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि उन्हें ही-मैन की तलाश है। आप हर वक्त उनके आने-जाने या बाहरी लोगों से संबंधों की चिंता न करें और न ही उनसे इस बारे में ज्यादा पूछताछ। जब उन्हें आपकी जरूरत होगी तो वह खुद ही आपको बताएंगी।

- आप हैंडसम हैं और सेक्सी हैं, तो यह आपकी पर्सनैलिटी के लिए बहुत अच्छी बात है, लेकिन आपकी पार्टनर को सिर्फ यही अट्रैक्ट करे, ऐसा नहीं हो सकता। लेडी लव को यह लुक जरूर लुभाएगा, लेकिन आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस उनके लिए बहुत मायने रखता है।

- किसी भी रिलेशनशिप में ट्रस्ट बेहद मायने रखता है। आपको अपने रिश्ते में इसे बनाने के लिए कुछ एक्स्ट्रा अफर्ट भी करने पड़े, तो चूकिए मत। कुछ ऐसा कर दिखाएं कि वह आप पर कॉन्फिडेंस के साथ ट्रस्ट करें। याद रखें ऐसा कुछ न करें, जिससे ठेस पहुंचे।

- पार्टनर को सम्मान दें और उसकी इज्जत करें। महिलाएं उन पुरुषों को बेहद पसंद करती हैं, जो उन्हें रिसपेक्ट देते हैं। विभिन्न मुद्दों पर उनकी इच्छा और सलाह लें। साथ ही उन्हें प्यार से ट्रीट करें।

- लाइफ में चेंज बेहद जरूरी है, खासतौर से रिलेशनशिप में। एक जैसी रुटीन से हटकर कुछ अलग करें। कभी- कभार सरप्राइज ईवनिंग भी प्लान करें। उन्हें अच्छा लगेगा। आपको भी फ्रेश फील होगा।

- समय-समय पर अपनी फीलिंग्स एक्सप्रेस करें। भूल जाएं कि फीलिंग्स एक्सप्रेस करना केवल महिलाओं का डिपार्टमेंट है। अगर आपको लग रहा है कि उनके कपड़े अच्छे लग रहे हैं या बाल शाइन कर रहे हैं, तो खुलकर कहें। उन्हें आपसे ये बातें सुनकर बहुत अच्छा लगेगा। उन्हें फील होगा कि आप उन्हें नोटिस करते हैं। इस तरह छोटी-छोटी चीजें आपके रिलेशनशिप में नजदीकियां लाने में बेहद काम आएंगी।

आमतौर पर पुरुष सोचते हैं कि लव पार्टनर को खुश करने का सबसे आसान तरीका गिफ्ट देना है। देखा जाए तो यह तरीका काफी हद तक सही भी है, लेकिन कामयाब तभी है जब इसके साथ इमोशंस जुड़े हों।

किशोरावस्था का प्यार


रिश्तों का चक्र इस दुनिया में हमारे आगमन के साथ ही शुरू हो जाता है। सभी रिश्ते हमारे लिए महत्पूर्ण होते हैं और उनका अपना-अपना महत्व होता है। लेकिन प्यार एक ऎसा रिश्ता होता है जिसे हम स्वयं चुनते हैं। प्यार की उमंगे किशोरावस्था की दहलीज पर कदम रखते ही अंगडाई लेने लग जाती है। यह वह अवस्था है जिसके दौरान शरीर और हार्मोन्स में परिवर्तन होता है। इसके कारण किशोरवास्था में ऑपोजिट सेक्स के प्रति रूझान बढ जाता है। आपको उसका साथ अच्छा लगने लगता है। आप उसके बारे में और ज्यादा जानना चाहते हैं / चाहती हैं, तो समझिए आप अपनी खोज के नजदीक हैं।
एक-दूसरे को समझें :-
1. दोनों को एक-दूसरे को समझने के लिए डेट पर जाना चाहिए।
2. अपने साथी की केमिस्ट्री समझनी चाहिए।
3. एक दूसरे से मिलने और बातें करने पर दोनों में बहुत सी बाते कॉमन सामने आती है।
4. एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
5. शांति से बैठकर अपने साथी की बातों को घ्यान से सुने, उन्हें समझने की कोशिश करें।
रिश्ते का आंकलन करें :-
किशोरावस्था में इतनी समझ नहीं होती कि आपके लिए कौन और क्या सही है और क्या गलत। आपके रिश्ते में प्यार है या सिर्फ आकर्षण मात्र। पहले अपने रिश्ते को समझें फिर कोई कदम उठाएं।
यहां आपको कुछ सवाल दे रहे हैं जो यह निश्चित करेंगे कि आपके रिश्ते में प्यार है या सिर्फ आकर्षण । इनका जवाब आप स्वयं से पूछ सकते हैं।
1. क्या आपका/आपकी पार्टनर आपकी बातों को घ्यान से सुनते हैं जब आप कुछ कहते है ?
2. क्या आप एक दूसरे के साथ समानता का व्यवहार करते है ?
3. क्या आप एक दूसरे के प्रति स्त्रेह जताते हैंक् (सेक्स संबंघी बातों को छोडकर)
4. क्या आप पार्टनर के प्रति विश्वास और वफादारी रखते है ? बिना यह सोचे कि उसके दोस्त आपके या उसके बारे में क्या सोचते है ?
5. क्या आप एक दूसरे से किया वादा निभाते है ?
6. क्या आप एक दूसरे की भावनाओं को समझते हैं, उनकी कद्र करते है ?
7. क्या आप एक दूसरे के साथ अपने को सहज और सुरक्षित महसूस करते हैं ?
8. क्या एक दूसरे से मिलने पर खुशी होती हैं ?
9. क्या आप अपने साथी पर गर्व महसूस करते हैं ?
10. क्या आपको अपने पार्टनर के दोस्तों से मिलने पर ईष्र्या होती हैं ?

इन सभी सवालों के जवाब मे आपको आपके रिश्ते का आंकलन हो जायेगा कि आपके रिश्ते में प्यार भी है या सिर्फ किशोरावस्था का आकर्षण मात्र।
यों बदले आकर्षण को प्यार में :-
1. एक दूसरे से जब भी मिलें, मुस्कुराएं।
2. अपने साथी पर विश्वास करें।
3. अच्छे और बुरे समय में अपने साथी के साथ रहे। उसका साथ न छोडें।
4. एक दूसरे से छोटी-छोटी बातों पर झगडा नहीं करें।
5. ऎसा कोई काम न करें जिससे आपके साथी को दु:ख पहुंचे।
6. एक दूसरे से किये वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करे।
7. एक दूसरे की छोटी-छोटी बातों का घ्यान रखें जैसे अगर आपका साथी बिमार हो तो उसने दवाई ली या नहीं/ खाना खाया या नहीं आदि।
8. अगर आपके साथी में कोई बुरी आदत है, तो आप प्यार से उसे छुडाने की कोशिश करें।
10. एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
11. कभी-कभी बिना कहे भी चेहरे से अपने साथी की बातों को समझने की कोशिश करें कि वह आपसे क्या कहना चाहता है/ चाहती है। इन उपायों को अपनाने से घीरे-घीरे एक दूसरे के दिल में प्यार बढेगा। और आप अपने आकर्षण को प्यार में बदल सकने में काफी हद तक सफल हो पाएंगे।

Friday, 6 January 2012

कुछ बातें लड़कियों की

लीजिये पेश हैं लड़कियों के बारे में कुछ खास





१) अगर किसी लडके ने किसी लड़की से "हाय/हैलो" कहा है तो वो इसे केवल "हाय/हैलो" ही समझती है | इसके उल्टे अगर किसी लड़की ने किसी लडके को "हैलो" कहा तो लड़का इसको केवल "हैलो" नहीं समझेगा |

२) अगर लड़का "हैलो" को केवल "हैलो" समझना भी चाहेगा तो उसके दोस्त ऐसा नहीं होने देंगे, आख़िर दोस्त होते ही किस दिन के लिए हैं :-)

३) लड़के जिनकी गर्ल फ्रेंड होती है और जिनकी नहीं होती है, में केवल एक फर्क होता है, पहले वाले लोग "लड़कियों से बात करते हैं" और दूसरे वाले "लड़कियों के बारे में बात करते हैं" |

४) इंजीनियरिंग कालेज छोड़ दिए जाएँ तो संसार में सुन्दर लड़कियों की कोई कमी नहीं है |

५) जो इंजीनियरिंग कालेज जितना अच्छा होगा वहाँ लड़कियों कि गुणवत्ता कालेज की रैंक के व्युत्क्रमानुपाती होगी |

६) आपके मित्र कभी नहीं चाहते कि आपकी कोई गर्ल फ्रेंड बने, वरना वो कैंटीन में किसके साथ बैठ कर मौज करेंगे |

७) कालेज में लड़कियों के पीछे पंजीकरण बिल्कुल मुफ्त होता है, बन्दा साल में दो बार लड़की से बात नहीं करेगा लेकिन कैंटीन में हमेशा "मेरी वाली"/"तेरी वाली" संबोधन से ही बात होगी |

८) अगर आप पढाई में अच्छे हैं तो इसका सहारे आप बातचीत की शुरुआत तो कर सकते हैं, लेकिन सफलता के लिए जल्द से जल्द दूसरे मुद्दों पर आना नितांत जरूरी है |

९) लड़कियों के साथ कभी भी तार्किक बातें न करें, जो लडकियां कहती हैं कि उन्हें लाजिकल/सत्यवादी लडके पसंद हैं वो झूठ बोलती हैं | कभी उन्हें बोल कर देखिए कि वो कितनी बेवकूफी भरी बातें कर रही है फिर पता चलेगा कि उन्हें सत्य कितना पसंद है |

१०) पेट भर भर कर झूठ बोलना लड़कियों को काफी भाता है, लड़कियों के हर सवाल के जवाब का अंत एक सवाल से करें |

११) लड़कियों को बात करना बहुत पसंद होता है आप केवल बीच बीच में "आह/वाह" और "सच में/तुम मजाक कर रही हो" जैसा कुछ बोलते रहें, बाक़ी वो अपने आप बोलती रहेगी |

१२) दोस्तो की भावुक बातों से सावधान रहें, "तूने लड़की के लिए दोस्ती छोड़ दी" जैसे वाक्यों ने कितने ही लड़कों का रोमांटिक कैरियर बीच में चौपट किया है |

१३) यदि आप सभ्यता से किसी लड़की से बात करते हैं तो इससे उसे कोई दिक्कत नहीं, हाँ उसको भाईयों के बारे में पूर्व जानकारी हमेशा काम आ सकती है |

१४) ज्यादा से ज्यादा लड़की आपको शालीनता से मना कर सकती है, लेकिन इस प्रकार की कई असफलताओं के बाद ही व्यक्ति सफल होता है |

१५) लड़की की सहेली का रोल दुनिया में गुब्बारे की तरह फुलाकर रखा गया है, आमतौर पर इसकी कोई आवश्यकता नहीं होती, हिम्मत करके अकेले दम पर बात करने जैसा सुख और कुछ नहीं |

फिलहाल के लिए इतना ही, बाक़ी के पाठ फिर किसी दिन !!!

Saturday, 24 December 2011

कम इश्कबाज नहीं होती लड़कियाँ

महिलाएं फ्लर्टिग करने के मामले में पुरूषों से चार कदम आगे हैं। लेकिन महिलाएं फ्लर्टिग करने के लिए शब्दों का सहारा नहीं लेती है। पुरूष फ्लर्टिग करने के लिए लडकियों को इशारे करते हैं और तरह-तरह की बातों से लडकियों को रिझाने की कोशिश करते हैं। लेकिन महिलाएं ऎसा नहीं करती। महिलाएं फ्लर्टिंग करने के लिए सेक्सी बॉडी सिग्नल्स देती है। महिलाएं अपनी बॉडी लैंग्वेज और सिग्नल्स से बहुत कुछ बयां कर देती है। आइए जानते हैं महिलाएं किस तरह के सेक्सी बॉडी सिग्नल्स से पुरूषों के साथ फ्लर्ट करती हैं।


बालों को ठीक करना:

अगर कोई महिला आपको देखते हुए बार-बार अपने बालों को ठीक करे या अपनी लटों में उंगलियां घुमाने लगे समझ जाइए कि वह आपके साथ फ्लर्ट करने की कोशिश कर रही है। मतलब वह आपकी ओर आकृर्षित हो रही है।
हाथों को रब कर

अगर कोई महिला या लडकी बार-बार अपने हाथों को रब करे या अपनी गर्दन पर या बाहों पर हाथ फेरे तो यह संकेत है कि वह आपको पसंद कर रही है। अगर आप उसे उस समय कॉफी का ऑफर करेंगे तो आप निराश नहीं होंगे।
कपडे ठीक करना:

अगर कोई लडकी या महिला आपको पसंद करती है तो जैसे ही आप उसकी तरफ देखेंगे तो वह अपने कपडे ठीक करने लगेगी। वह अपने टॉप या कुर्ते के बटन को श दुपट्टे को ठीक करने लगेगी। तो समझ जाइए कि वह आपमें रूचि ले रही है।
सेक्सी आवाज:

फ्लर्ट करने वाली महिलाएं अपनी आवाज का भी बखूबी इस्तेमाल करती है। वह आपके कानों के पास आकर सेक्सी अंदाज में धीरे से बात करेगी, जिससे की आप यह समझ जाएं कि आप उसको आकर्षक लग रहे हैं।
स्किन रिवील:

अगर कोई महिला फ्लर्टिग में माहिर है और आप उसे पसंद आ रहे हैं तो वह बहुत ही स्मार्टली सिर्फ उतनी ही स्किन रिवील करेगी, जिससे आपका ध्यान उसकी तरफ आकर्षित हो आप उसके ख्यालों की दुनिया में खो जाएं।

Tuesday, 13 December 2011

कैसी डेटिंग आपके लिए

आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जरूर कोई ऐसा दिन बिताना चाहते होंगे, जो आपकी जिंदगी का सबसे यादगार दिन बन जाए। सच अगर ऐसा दिन व
ाकई में मिल जाए, तो फिर बात ही क्या है! तो चलिए जानते हैं, 9 बेहद रोमांटिक डेट आइडियाज, जो आपके ख्वाबों व जिंदगी की रियलिटी को एक कर देंगे और साथ ही आपको कुछ अलग करने का अहसास भी देंगे।



एडवेंचरस डेट
अगर आप दोनों एक खूबसूरत डेट के साथ एडवेंचर का मजा भी लें, तो यह आपके रिलेशन में नई ताजगी घोल देगा। इसके तहत आप कोई ऐसा डेस्टिनेशन चुनें, जो प्रकृति के करीब होने के साथ वहां स्केटिंग, होर्स राइडिंग, डीप फिशिंग वगैरह की सुविधा हो। ये चीजें जहां आपको एडवेंचर का पूरा लुत्फ देंगी, वहीं इसमें उनका साथ आपका दिन बना देगा।

सस्ती व टिकाऊ डेट
गर्लफ्रेंड को डेट पर ले जाने के दौरान अक्सर आप अपनी जेब पर एक नजर डालते होंगे। तो जनाब, ऐसे में आप उन्हें ऐसी जगह ले जा सकते हैं, जहां ज्यादा खर्च भी न हो और आपका समय भी बढ़िया बीते। मसलन आप दोनों शाम के समय लॉन्ग वॉक पर जा सकते हैं, कोई मूवी का प्लान कर सकते हैं, या फिर किसी पार्क में जाकर घंटों एक-दूसरे से बातें करें। वैसे, यह जरूरी नहीं कि आप किसी महंगे रेस्तरां में ही जाएं। किसी सस्ते रेस्तरां में सिर्फ कॉफी या कुछ डेजर्ट से भी काम चल सकता है। हालांकि ऐसे में आपका उन्हें प्यार से निहारना और प्यार भरी बातें करना जरूरी है।

ड्रीम डेट
इसमें आप अपनी डेट खुद डिसाइड करें। उन ख्वाबों का याद करें, जिन्हें आपने उनके साथ देखा था। मसलन अगर आपने कभी ख्वाब में सोचा है कि आप दोनों वाइट कलर की ड्रेस पहनकर किसी समुद के किनारे बैठे हैं और वहां शाम के समय एक-दूसरे से रोमांटिक बातें कर रहे हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। अपनी गर्ल फ्रेंड को एक प्यारी-सी वाइट ड्रेस गिफ्ट करें और खुद के लिए भी वाइट ड्रेस खरीदें। कहीं ऐसी जगह का प्लान करें, जहां आपको ऐसा ही नजारा देखने को मिले, तो लीजिए हो गई आपकी ड्रीम डेट पूरी।

सोशल डेट
इसमें आप दोस्तों के साथ पार्टी रख सकते हैं। या फिर किसी दोस्त या किसी अनजान व्यक्ति की शादी में जाकर अपने दिन को मेमोरेबल बना सकते हैं। इसके अलावा, आप एक-दूसरे के ग्रैंड पैरंट्स के घर जाकर समय बिता सकते हैं। या फिर दोनों किसी अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के साथ समय बिता सकते हैं। यह दिन आपके मन को एक अलग ही सुकून देगा।

गोइंग आउट डेट
मॉल में घूमें व अखबार देखें। इस तरह आपको अपने शहर में हो रहे अपने इंटरेस्ट व टेस्ट के मुताबिक होने वाले इवेंट्स की जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा, आप शहर के नजदीक किसी पिकनिक स्पॉट पर भी जा सकते हैं।

प्राइवेट डेट
अगर आप एक-दूसरे के साथ कोई ऐसा दिन बिताना चाहते हैं, जहां आप दोनों के सिवाय और कोई तीसरा न हो, तो ऐसे में आप किसी फाइव स्टार होटल में फाइव कोर्स डिनर का मजा ले सकते हैं। या फिर कैंडिल नाइट डिनर के साथ-साथ उनके साथ किसी रोमांटिक सॉन्ग पर डांस भी कर सकते हैं। इसके बाद एक प्यारा सा किस आपकी शाम को बेहतरीन बना देगा।

मजेदार किस्सों वाली डेट
आप अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से उनकी डेट्स के एक्सपीरियंस सुन सकते हैं। अगर आपको उनमें से कुछ अच्छा लगे, तो उनमें कुछ बदलाव करके आप भी आजमा सकते हैं।

गेमिंग डेट
अगर आप दोनों को गेम्स का शौक है, तो विडियो गेम, सॉफ्टबॉल, बास्केट बॉल, काइट फ्लाइंग, स्विमिंग, बैडमिंटन जैसे गेम्स का मजा लिया जा सकता है। ये गेम्स आपको फन और मस्ती दोनों का ही मजा देंगे।

फेस्टिवल डेट
किसी भी त्योहार पर एक साथ समय बिताना आपके लिए एक यादगार दिन बन सकता है। मसलन अगर होली या दीवाली है, तो आप एक साथ इन त्योहारों को सेलिब्रेट करने का प्लान बना सकते हैं। वहीं क्रिसमस पर चर्च में जाकर एक साथ मोमबत्तियां जलाएं या क्रिसमस ट्री सजाएं। वहीं राष्ट्रीय पर्व मसलन 15 अगस्त या 26 जनवरी के मौकों को भी आप अपनी लाइफ के खास व्यक्ति के साथ सेलिबेट कर सकते हैं। अब यह आपकी मर्जी है कि आप अपने रोमांस को हवा कैसी डेट से देते हैं, लेकिन आप जो कुछ भी चूज करें, उसमें आप दोनों की पसंद का मैच करना जरूरी है। तभी यह एक परफेक्ट डेट बन पाएगी।

Sunday, 11 December 2011

नया-नया कॉलेज नई नई डेटिंग

नये कॉलेज जाने का मज़ा ही कुछ होता है। शुरूआत में कॉलेज स्टूडेंट्स में डेटिंग का क्रेज बहुत ज्यादा होता है। जिसके लिए वे लव मंत्र, डेटिंग टिप्स , रोमांस टिप्स, लव फंडे लेने से भी नहीं चूकते। आखिर नया-नया कॉलेज, नई-नई डेटिंग जो है। तो चलिए आपको बताते हैं नए-नए कॉलेज में नई-नई डेटिंग के बारे में।




* स्टूडेंट्स को कॉलेज खुशनुमा, रोमांचक प्रतीत होता है, इसीलिए वे कॉलेज में खुलकर मौज-मस्ती कर पाते हैं।
* कॉलेज में हर स्टूडेंट एक-दूसरे को इंप्रेस और अट्रेक्ट करने में लगे रहते हैं, ऐसे में वे अलग-अलग समय में डेटिंग करने से भी नहीं कतराते।
* इस इंप्रेस और अट्रेक्ट करने के चक्कर में कई बार आप रिलेशंस में सीरियस भी हो जाते हैं और कई बार हर्ट भी। कई बार आपको डेटिंग के चक्कर में अपना लाइफ पार्टनर भी मिल जाता है।
* कॉलेज में नई-नई डेटिंग और रोमांस का मतलब ये नहीं कि आप पढ़ाई पर बिल्कुरल भी ध्यान न दें।
* कॉलेज जाने का मतलब सिर्फ रोमांस करना ही न समझें बल्कि आप क्लासेज लें और फ्री टाइम में जमकर मस्ती करें।
* कॉलेज में जब भी किसी लड़के या लड़की को प्रपोज करें तो पूरे आत्मविश्वारस के साथ, नहीं तो आप अपने दोस्तों और क्ला़समेंट्स के सामने मजाक बन सकते हैं।
* यदि आप कॉलेज में डेटिंग कर रहे हैं तो अपनी इमेज का भी ध्यान रखें कि आपके फ्रेंडस आप पर क्या कमेंट कर रहे हैं, आपके पार्टनर की वजह से आपकी क्या इमेज बन रही है, इन सभी बातों का खास ख्या‍ल रखें।
* सिर्फ प्रपोज करने से ही काम नहीं बनता, कॉलेज में डेटिंग के दौरान आप अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट भी दे सकते हो।
* आप डेटिंग पर तभी जाएं जब आप चाहते हो, किसी के कहने या फिर दोस्तों के दबाव में डेटिंग न करें।
* कॉलेज में डेटिंग के दौरान अति उत्साह न दिखाएं अन्यथा पहली डेटिंग आखिरी डेटिंग में बदल सकती हैं।
* अपने सेंस ऑफ हृयूमर से आप अपनी डेटिंग को बोरियत से बचा सकते हैं।
* डेटिंग के दौरान आप झूठ बोलने और गप्प मारने से बचेंगे तो बेहतर है।
* डेटिंग के दौरान नर्वस न हो और अपनी बॉडी लैंग्वेंसज ठीक रखें।
* यदि आपका पार्टनर आपको सहजता से ना कर दें तो उसको आराम से स्वीकार करें।

इन टिप्स से आप नए-नए कॉलेज में नई-नई डेटिंग का मजा आराम से ले सकते हैं।